Home महाराष्ट्र महाराष्‍ट्र में कल से तीन दिनों तक बारिश की संभावना, IMD ने...

महाराष्‍ट्र में कल से तीन दिनों तक बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया 15 जिलों में येलो अलर्ट

8
0

किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी अनाज को बारिश से बचाने के लिए खुले आसमान से हटा दें.

देश के कई हिस्‍सों में ठंड (Winter) का दौर जारी है. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में बारिश (Rain) और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है. उत्‍तराखंड में 15 और 16 फरवरी को बर्फबारी और बारिश होने की बात कही गई है. साथ ही मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र (Maharashtra Rain) में भी बारिश होने की आशंका जताई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 फरवरी से 18 फरवरी तक महाराष्‍ट्र के अधिकांश हिस्‍सों में बारिश हो सकती है. ऐसे में 15 जिलों में एहतियात के तौर पर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आईएमडी के अनुसार 16 फरवरी से विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्‍य महाराष्‍ट्र के हिस्‍सों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी अनाज को बारिश से बचाने के लिए खुले आसमान से हटा दें. आईएमडी के मुताबिक राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में तूफान के साथ आकाशीय बिजली का भी खतरा मंडरा रहा है.

आईएमडी ने महाराष्‍ट्र के हिंगोली, नांदेड़, कोल्‍हापुर, सांगली, सतारा, परभणी, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, नागपुर, वाशिम, वर्धा, यवतमाल में हल्‍की से तेज बारिश होने की आशंका है. इस दौरान तेज आकाशीय गर्जना भी हो सकती है. मौसम विभाग ने 16 फरवरी के लिए हिंगोली और नांदेड़ जिले में बारिश और तूफान के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है.

इसके साथ ही 17 और 18 फरवरी के लिए परभणी, कोल्‍हापुर, सतारा, सांगली और सोलापुर जिले में बारिश का येलो अलर्ट है. वहीं पुणे, बीड, जालना, औरंगाबाद, अहमदनगर, धुले और जलगांव में 18 फरवरी के लिए येला अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान महाराष्‍ट्र के कई हिस्‍सों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की भी बात की है.