Home व्यापार RBI गवर्नर Shaktikanta Das बोले- भारत अपनी मौद्रिक नीति में उदार बना...

RBI गवर्नर Shaktikanta Das बोले- भारत अपनी मौद्रिक नीति में उदार बना रहेगा

8
0

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि भारत मजबूत आर्थिक पुनरुद्धार का अनुभव कर रहा है, और उसने अपनी मौद्रिक नीति में उदार बने रहने का फैसला किया है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कही है.

शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत बहुत मजबूत आर्थिक सुधार देख रहा है, लेकिन अभी भी विभिन्न क्षेत्रों के बीच असमानता है. उनके भाषण के हिस्से को आईएमएफ ने जारी किया है. इस वीडियो क्लिप में दास ने कहा, ‘इसलिए हमने अपनी मौद्रिक नीति में उदार बने रहने का फैसला किया है, जबकि साथ ही मुद्रास्फीति के परिदृश्य पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.’