Home देश अभिनंदन को सम्मान मिलने से बौखलाया पाकिस्तान, F-16 एयरक्राफ्ट गिराने की बात...

अभिनंदन को सम्मान मिलने से बौखलाया पाकिस्तान, F-16 एयरक्राफ्ट गिराने की बात पर ऐसे बोला झूठ.

1
0

ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) को भारत के सर्वोच्च सम्मानों में से एक वीर चक्र से सम्मानित किये जाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) एक बार फिर से बौखला गया है. आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान इस खबर के बाद से एक बार फिर झूठ का सहारा लेकर एफ-16 को ढेर किये जाने की बात को खारिज करने में लगा हुआ है. ऐसे में पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के इस रुख को ‘निराधार’ बताते हुए खारिज कर दिया कि फरवरी 2019 में हवाई झड़प के दौरान एक भारतीय पायलट ने एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान (F-16 Fighter Jet) को मार गिराया था. विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन वर्धमान ने अपने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान के गिरने से पहले 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था. जब पड़ोसी देश ने बालाकोट हवाई हमले को लेकर एक दिन पहले भारत के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की थी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने सोमवार को उन्हें उनके अदम्य शौर्य और साहस के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान ‘पूरी तरह से निराधार’ भारतीय दावों को स्पष्टतया खारिज करता है कि एक भारतीय पायलट द्वारा एक पाकिस्तानी एफ -16 विमान को मार गिराया गया था.’ बयान में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी एफ-16 विमान का जायजा लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और अमेरिकी अधिकारियों ने पहले ही पुष्टि की है कि उस दिन कोई पाकिस्तानी एफ-16 नहीं मार गिराया गया था.