Home छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर:रायपुर में एयरपोर्ट चौक से 31 किलो गांजा...

पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर:रायपुर में एयरपोर्ट चौक से 31 किलो गांजा पकड़ा, 8 लाख से ज्यादा कीमत है; 3 आरोपी भी गिरफ्तार

7
0

रायपुर में शुक्रवार देर रात पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 31 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 8.10 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक कार में गांजा तस्करी करने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात एयरपोर्ट चौक पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार को पकड़ लिया। तलाशी लेने के दौरान कार से गांजा के पैकेट बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने कार सवार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

महासमुंद के रास्ते तस्करी कर ला रहे थे गांजा
पूछताछ में पता चला कि आरोपी वेद व्यास, राज सागर और भोजराज देवांगन ओडिशा से महासमुंद के रास्ते मंदिर हसौद गांजा तस्करी कर रायपुर ला रहे थे। तस्करी को लेकर अभी और पूछताछ की जा रही है। कार से करीब 31.38 किलो गांजा बरामद हुआ है। पिछले कुछ दिनों से नशे के तस्करों पर कार्रवाई जारी है।