Home महाराष्ट्र मुंबई में ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक:रविवार को रेलवे का मेगा ब्लॉक,...

मुंबई में ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक:रविवार को रेलवे का मेगा ब्लॉक, हार्बर लाइन पर नहीं चलेंगी लोकल ट्रेन; ट्रैक के रखरखाव का काम किया जाएगा

11
0

मध्य रेल मुंबई मंडल पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के चलते रविवार को मेगा ब्लॉक होगा। सीएसएमटी से सुबह 9.33 बजे से 2.58 बजे तक डाउन फास्ट लाइन सेवाओं को मुलुंड-कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा,जो संबंधित निर्धारित हॉल्ट के अनुसार ठहरेंगी।

सुबह 10.26 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट सेवाओं को कल्याण-मुलुंड के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। पनवेल-बेलापुर से सुबह 10.33 बजे से अपराह्न 4.01 बजे तक सीएसएमटी की ओर छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

हार्बर लाइन पर बंद रहेंगी लोकल ट्रेन सेवाएं
सीएसएमटी से सुबह 9 बजकर 44 मिनट से 3.16 बजे तक बेलापुर-पनवेल के लिए छूटने वाली हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी। अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवा अपराह्न 2.24 बजे पनवेल से ठाणे और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं ठाणे से दोपहर 1.24 बजे से पनवेल के लिए प्रस्थान करने वाली सेवाएं निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ट्रांस-हार्बर लाइन पर सीएसएमटी-वाशी खंड और ठाणे-वाशी खंड पर विशेष ट्रेनें चलेंगी।