छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सीएम बने रहेंगे भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं- सूत्र

कांग्रेस के उच्च सूत्रों का कहना है कि भूपेश बघेल को हटाकर टी एस सिंह देव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है. पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की जगह कोई और मुख्यमंत्री बनेगा.

छत्तीसगढ़ में इन दिनों चर्चा गर्म है कि ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटा कर टी एस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन ABP News से कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने इस संभावना से साफ इंकार कर दिया है. जिसके बाद इस तरह के तमाम कयासों पर लगाम लग जाएगी.

टी एस सिंह देव के सीएम का प्रस्ताव नहीं
पार्टी के उच्च सूत्रों का कहना है कि भूपेश बघेल को हटाकर टी एस सिंह देव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है, क्योंकि वहां एक दल यानी कांग्रेस की सरकार है ना कि दो पार्टियों की मिली-झुली सरकार जिसमें ऐसा कोई वादा किया गया हो.

की थी सीएम पद की दावेदारी
आपको बता दें कि टी एस सिंह देव भूपेश बघेल की सरकार में वरिष्ठ मंत्री हैं और राज्य में सरकार बनने के समय मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी भी ठोकी थी, लेकिन कई दिनों कि चर्चाओं के बाद पार्टी नेतृत्व ने भूपेश बघेल को चुना था.

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com