इंडियन ऑयल (Indian Oil) के इस खास ऑफर के तहत जो लोग हिस्सा लेंगे, उसमें से विजेता चयन लकी ड्रॉ (Lucky draw) के जरिए किया जाएगा. वहीं इस ऑफर में हिस्सा लेने के लिए आपको 400 रुपये का पेट्रोल या डीजल (Petrol or diesel) खरीदना होगा.
इंडियन ऑयल ने अपने रिटेल कस्टमर के लिए खास ऑफर शुरू किया है. इस ऑफर में आप किसी भी इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट्स से फ्यूल भरवकार कई सारे इनाम जीत सकते हैं. आपको बता दें इंडियन ऑयल के इस ऑफर का नाम ‘भरो फ्यूल जीतो कार’ है. जिसमें आपको केवल 400 रुपये का तेल भरवाना होगा. जिसके बाद आप इस ऑफर के हिस्सा बनकर एसयूवी कार से लेकर बाइक्स तक जीत सकते हैं. इंडियन ऑयल के अनुसार ये ऑफर 4 दिसंबर से शुरू किया गया है जो कि 31 दिसंबर रात 11.59 बजे तक वेलिड रहेगा. आइए जानते है इस ऑफर के बारें में सारी डिटेल..
कैसे पार्टिसिपेट कर सकते है इस ऑफर में ? – इंडियन ऑयल के अनुसार इस ऑफर में हिस्सा लेने के लिए आपको 400 रुपये का पेट्रोल या डीजल खरीदना होगा. जिसके बाद आपको एक सिंगल प्रिंटेड बिल मिलेगा. जिस पर बिल नंबर और डीलर कोड अंकित होगा. इसे आपको एसएमएस के जरिए डीलर कोड बिल नंबर<space)बिल राशि’ लिखकर 90521 55555 पर भेजना है. आपको बता दें ये ऑफर एक्स्ट्रापीमियम और एक्स्ट्रामाइल तेल की खरीद पर भी लागू है.
एक दिन में एक ही एसएमएस भेज सकते हैं आप- इंडियन ऑयल के अनुसार आप एक दिन में एक आउटलेट्स का एक ही बिल और डीलर नंबर एसएमएस के जरिए यूज कर सकते हैं. यदि आपको एक दिन में दो बार इस ऑफर में हिस्सा लेना है. तो आपको दूसरे आउट्लेट से पेट्रोल या डीजल भरवाना होगा.
लकी ड्रॉ विनर को मिलने वाले इनाम की लिस्ट- इंडियन ऑयल के इस खास ऑफर के तहत जो लोग हिस्सा लेंगे, उसमें से विजेता चयन लकी ड्रॉ के जरिए किया जाएगा. इस ऑफर के तहत जीतने वालों को ये >> वस्तुएं मिल सकती हैं.
- एक एसयूवी (मेगा लकी ड्रॉ)
- चार कार (मेगा लकी ड्रॉ)
- 16 बाइक्स (मेगा लकी ड्रॉ)
- हर हफ्ते 25 विजेताओं को 5 हजार का मुफ्त तेल
- हर दिन 100 एक्स एक्स्ट्रारिवार्ड्स मेंबर्स (जिन्होंने एक्स्ट्रारिवार्ड्स प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया हो) विजेताओं को 100 रुपये का मुफ्त तेल.
बिल खोने पर नहीं मिलेगा इनाम- इंडियन ऑयल ने अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी में यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी भी तरह से बिल खो जाता है या ई-रिसीट डिलीट हो जाता है तो उनके इनाम के दावे खारिज कर दिए जाएंगे. ओरिजिनल प्रिंटेड बिल संभालकर रखना जरूरी है. हालांकि इंडियन ऑयल ने इसे जेरॉक्स करा लेने का सलाह दिया है ताकि ओरिजिनल बिल की स्याही हल्की धुंधली हो जाने पर जेरॉक्स से उसे वेरिफाई किया जा सके. इसके अलावा विजेताओं की पूरी सूची इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी जाएगी. इसके अलावा इस योजना से जुड़ी जानकारियां इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर ले सकते हैं.






