राजस्थान

राजस्थान को 18 राजमार्ग योजनाओं की सौगात:केंद्र मंत्री गडकरी बोले- 2 साल में टोल नाके खत्म करने का प्लान, गाड़ी में लगे GPS से कटेंगे पैसे

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को राज्य में 18 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्र मंत्री वीके सिंह और राज्य के मंत्री शामिल रहे। इस दौरान कुल 1127 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। जिसके निर्माण की लागत करीब 8341 करोड़ रुपए होगी। जिससे उद्घाटन और शिलान्यास वाली इन सड़क परियोजनाओं की लंबाई लगभग 1127 किमी है, जिसके निर्माण की लागत 8,341 करोड़ रुपये हैं।

इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि हम जल्द टोल नाके खत्म करने का प्लान कर रहे हैं। जिसमें गाड़ियों में जीपीएस लगाए जाएंगे। इसमें गाड़ी को जीपीएस से ट्रैक कर पैसे अपने आप कट जाया करेंगे। जिस पर अगले 2 साल में काम किया जाएगा।

जयपुर रिंग रोड का काम बंद पड़ा था, हमने टेकओवर कर काम शुरू किया

गडकरी ने कहा कि जयपुर रिंग रोड का काम काफी समय से बंद पड़ा था। बहुत कठिनाई में ये प्रोजेक्ट था। मैने बैंक के लोगों को बुलाकर प्रोजेक्ट को टेकओवर किया। जिसके बाद एनएचआई ने खर्चा कर काम पूरा किया है। जिसके लिए सभी को धन्यवाद दूंगा।

लेक टूरिज्म बढ़ाने की अपील, गहलोत से बोले- सी प्लेन की सुविधा शुरू कीजिए

गडकरी ने कहा कि मैं गहलोत जी से कहना चाहूंगा की राजस्थान में टूरिज्म के लिए राजस्थान में काफी जिले हैं। यहां लेक टूरिज्म को बढ़ाने की जरूरत है। सी प्लेन की सुविधा शुरू कीजिए। जो पानी और धरती दोनों पर उतरते हैं। जिससे टूरिस्ट एक झील से उड़कर दूसरी झील में उतरें।

इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन

  • जयपुर रिंग के छह लेन किए जाने का बचा हुआ निर्माण कार्य
  • राजस्थान राज्य में ईपीसी मोड पर आगरा रोड और अजमेर रोड, एनएच-148सी के बीच सड़क।
  • दौसा-लालसोट-एनएच-11ए एक्सटेंशन (नया एनएच-148, 23) का कथून खंड एचएएम पर
  • राजस्थान राज्य में एचएएम मोड पर भारतमाला परियोजना प्रथम चरण के तहत एनएच-70 के 2 एलपीएस मुनाबाओ (एनएच-25 ई)- सुंदरा- म्याजलार- धनाना-आसूतार- घोटारू-तनोट
  • गागरिया (एनएच-25) के 2एलपीएस- बाउरी कलां-सेरवा- साता- बाखासर और साता से गांधव
  • एनएच-12 के कोटा-दराह पर
  • बालोतरा-सांडेराव एनएच-325 (पैकेज-1) बालोतरा से मोकलसर (बाईपास हिस्से को छोड़कर) तक
  • बालोतरा-सांडेराव एनएच-325 (पैकेज-2) मोकलसर से जालोर तक
  • बालोतरा-सांडेराव एनएच-325 (पैकेज-3) आहोर से सांडेराव तक
  • राजगढ़-हरियाणा सीमा एनएच-709 एक्सटेंशन
  • एनएच-927ए के वजवाना-बांसवाड़ा
  • नागौर बाईपास एनएच-65 के मौजूदा किमी 166/260 से किमी 180/500 तक

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

  • राजस्थान राज्य में बचे हुए कार्य का निर्माण, भाग-2 : टोंक रोड पर दो क्लोवर लीफ का (प्रहलादपुरा, अजयराजपुरा और हेमा की नंगल) एनएच-52 और जयपुर रिंग रोड (एनएच-148सी) के अजमेर रोड (एनएच-48) पर भांकरोटा और हसमपुरा बास भांकरोटा)
  • एनएच-89 (नया एनएच-62) पर किमी 177.00 से किमी 267.325 तक बचा कार्य पूरा कर नागौर-बीकानेर खंड का 2एलपीएस अपग्रेडेशन
  • एनएच-89 (नया एनएच-58) पर 0.000 किमी से 148.25 किमी तक शेष कार्य पूरा कर अजमेर-नागौर खंड का 2एलपीएस अपग्रेडेशन
  • एनएच 158 (जीएनएचसीपी) के ब्यावर-आसींद खंड (किमी 30.00 से किमी 74.00) का 2एल+पीएस अपग्रेडेशन और पुनर्वास
  • एनएच 158 (जीएनएचसीपी) के आसींद-मंडल खंड (74.00 किमी से 116.750 किमी) का 2एल+पीएस अपग्रेडेशन और पुनर्वास
  • एनएच-58 (ब्यावर-गोमती खंड) के मौजूदा किमी 58/245 (ब्यावर) से मौजूदा किमी 108/600 (भीम) तक पैदल पथ के साथ 4 लेन में अपग्रेडेशन
  • एनएच-58 (ब्यावर-गोमती खंड) के मौजूदा किमी 108.60 (भीम) से 144.00 (बाघाना) और किमी 158.419 (मादा की बस्सी) से किमी 173.30 (गोमती) तक (कुल लंबाई 50.281 किमी) पैदल पथ के साथ 4 लेन में अपग्रेडेशन

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com