देश

SBI ने कहा – मिनटों में लोन देने वाले ऐप से रहें सावधान, पैसों की हो जरूरत तो करें ये काम

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (State Bank of india) ने ग्राहकों को इंस्टेंट लोन ऐप से सावधान किया है. बैंक ने ट्वीट करके ग्राहकों को अलर्ट किया है कि इस तरह के किसी भी ऐप के चक्कर में न पड़े.

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (State Bank of india) ने ग्राहकों को इंस्टेंट लोन ऐप से सावधान किया है. बैंक ने ट्वीट करके ग्राहकों को अलर्ट किया है कि इस तरह के किसी भी ऐप के चक्कर में न पड़े. इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है. बता दें ये ऐप लोगों को मिनटों में लोन देने के बहाने से अपने चक्कर में फंसा लेते हैं और उनकी ऊंची दरों पर लोन देते हैं. ये ऐप करीब 35 फीसदी की दर पर लोन देते हैं.

SBI ने किया ट्वीट
SBI ने ट्वीट करके बताया कि फर्जी इंस्टेंट लोन ऐप से सावधान रहें. किसी भी अनजान और अनऑथिराइज्ड लिंक पर क्लिक न करें. बैंकिग से जुड़े अपने सभी जरूरी कामों के लिए आप इस

लिंक https://bank.sbi पर विजिट कर सकते हैं.

बैंक ने इंस्टेंट लोन के जाल में फंसने से बचने के टिप्स भी बताए हैं.
>> लोन लेने से पहले नियम और शर्तों को अच्छे से जांच लें.
>> इसके अलावा किसी भी संदेहजनक लिंक पर क्लिक करने से बचें.
>> डाउनलोड करने से पहले ऐप की ऑथेंटिसिटी चेक कर लें.
>> बैंक ने कहा, अपनी सभी वित्तीय जरूरतों के लिए https://bank.sbi पर जाएं.

आपको बता दें इंस्टेंट लोन देने वाले ये ऐप प्रोसेसिंग के नाम पर मोटी फीस वसूलते हैं. बता दें कि कुछ लोगों ने आर्थिक तंगी के चलते लॉकडाउन के दौरान लोन लिया था. लेकिन जब ये लोग इसे 7 दिन के अंदर नहीं चुका पाए. तो उनके पास धमकी भरे कॉल आने लगे. इसलिए इस तरह के ऐप से सावधान रहें.

किसी को न दें पर्सनल डिटेल्स की जानकारी
इसके अलावा बैंक ने कहा कि अपनी पर्सनल डिटेल्स किसी के भी साथ शेयर न करें. ऐसा करने से ग्राहकों के खाते में जमा राशि उड़ सकती है. बैंक ने कहा कि आप अपना एटीएम पिन, कार्ड नंबर, अकाउंट नंबर और ओटीपी को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें.

बैंक समय-समय पर जारी करता है अलर्ट
बता दें कि देश का सबसे बड़ा बैंक ग्राहकों की सुरक्षा के लिए आए दिन अलर्ट जारी करता रहता है. एसबीआई का मकसद ग्राहकों के पैसे सुरक्षित रखना है. बैंक अपने ट्विटर हैंडल और एमएमएस के जरिए ग्राहकों को अलर्ट भेजता रहता है.




RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com