Home दिल्ली बनने जा रहा है देश का पहला रेलवे स्‍टेशन जिसकी पटरियों के...

बनने जा रहा है देश का पहला रेलवे स्‍टेशन जिसकी पटरियों के ऊपर होगी सड़क और मिलेगी 5 स्‍टार होटल की सुविधा

5
0

भारत का नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पहला ऐसा स्‍टेशन होगा जहां प‍टरियों के ऊपर सड़कों का जाल होगा और फाइव स्‍टार होटल से लेकर लक्‍जरी मार्केट तक की सुविधा होगी. इस प्रोजेक्‍ट पर 6500 करोड़ रुपये का खर्च आना है.

भारत का पहला ऐसा रेलवे स्‍टेशन बनने जा रहा है जिसके आगे आलीशान एयरपोर्ट भी फेल होंगे. दिल्‍ली के नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन को कुछ ऐसा ही भव्‍य बनाने की योजना पर काम चल रहा है. करीब 6500 करोड़ रुपये में बनकर तैयार होने जा रहा यह रेलवे स्‍टेशन भारत का सबसे शानदार रेलवे स्‍टेशन होगा.

पीपीपी प्रोजेक्‍ट के रूप में तैयार होने जा रहे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए RFQ यानी रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन बिड खोल दिया गया है. जिसमें देश-विदेश की 9 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है. इन कंपनियों में GMR और अडानी ग्रुप भी शामिल है. बेहद ख़ास बात है कि इतने प्राइवेट

प्लेयर्स ने देश के कई एयरपोर्ट को लेकर भी दिलचस्पी नहीं दिखाई है.

रेल लेंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (rail land development authority) के वीसी वेद प्रकाश बताते हैं कि यह परियोजना डेवलपर को उनकी कमाई के कई मौके भी देगी जिसमें, 60 साल के लिए के लिए रियल एस्टेट राइट्स से मिलने वाली कमाई भी शामिल है. इसके अलवा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन एरिया में 40 मंजिल उंचा टावर बनाया जाएगा. जहां ऑफ़िस, 5 स्टार होटल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स तैयार किया जाएगा.

ये सभी 4 और 6 लेन की सड़कें होंगी जो कनॉट प्लेस को सीधा पहाड़गंज और आसपास के इलाकों से जोड़ेगी ताकि यह पूरा इलाका ट्रैफ़िक फ्री हो सके. यहां पैदल चलने वालों से लेकर साइकिल कार और बसों से लिए भी लेन और सड़कें तैयार की जाएंगी. इलाके को विकसित करने की योजना कुछ इस तरह बनाई गई है कि यहां कभी भी ट्रैफिक जाम न हो और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के मुसाफिरों या ट्रेन ऑपरेशन पर कोई फर्क न पड़े.

इस योजना में इन प्राइवेट कंपनियों ने दिलचस्‍पी दिखाई है. अरबियन कंस्ट्रक्शन कंपनी, अदानी रेलवे ट्रांसपोर्ट लिमिटेड, बीआईएफ़ IV इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर होल्डिंग (डीआईएफ़सी) प्राइवेट लिमिटेड,आईएसक्यू एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट्स पीटीई लिमिटेड, एंकोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग्स लिमिटेड, कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड, जीएमआर हाईवेज लिमिटेड, ओमैक्स लिमिटेड और एल्पिस वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं.