Home दिल्ली किसान कल यूपी गेट पूरी तरह रखेंगे बंद, दिल्‍ली आने-जाने वाले दूसरे...

किसान कल यूपी गेट पूरी तरह रखेंगे बंद, दिल्‍ली आने-जाने वाले दूसरे रास्‍तों का करें इस्‍तेमाल

6
0

नए कृषि कानूनों (New Agricultural Laws) के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भारत बंद के दौरान यूपी गेट (UP Gate) को पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है. सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक NH-24 को बंद रखने की बात कही गई है. इस वजह से शुक्रवार को गाजियाबाद और मेरठ की ओर से दिल्‍ली जाने वाले लोगों को दूसरे रास्‍तों का इस्‍तेमाल करना होगा. एनएच 24 की ओर जाने से जाम में फंसकर आपका समय बर्बाद हो सकता है. हाल ही में गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने एनएच 24 को आवागमन के लिए खोल था. गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस जाम से निपटने के लिए डायवर्जन करेगी

गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि 26 मार्च को भारत बंद के दौरान बॉर्डर पर बैठे सभी किसान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच 24 पर दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रखेंगे. उन्‍होंने दिल्ली गाजियाबाद की लेन बंद होने पर जनता से भी सहयोग देने की अपील की है.

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि यूपी गेट पर बंद के दौरान पर्यटक व स्कूल बस, एबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत अन्य आवश्यक चीजों को लेकर जाने वाले वाहनों की आवाजाही नहीं रोकी जाएगी. भारत बंद में जो लोग यातायात जाम में फंसेंगे, उन्हें किसान चाय-नाश्‍ता कराएंगे. अगर यात्री को और भी जरूरी चीज की आश्‍वयकता होगी तो उपलब्‍ध कराई जाएगी. अगर इन बसों में कोई ऐसा व्‍यक्ति फंस गया है, जिसका समय से पहुंचना बहुत जरूरी है तो उसे जाम से बाहर निकाला जाएगा. किसानों ने कहा कि इस बार भारत बंद में किसानों का टोल प्लाजा पर जाने का फैसला नहीं हुआ है. गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निपटने की तैयारी कर ली है. एनएच 24 की ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा. इस रूट मैप शाम तक जारी कर दिया जाएगा.