Home दिल्ली DDA Housing Scheme 2021: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने के लिए बचे...

DDA Housing Scheme 2021: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने के लिए बचे सिर्फ 10 दिन, जानिए कैसे और कब तक करें आवेदन

9
0

देश की राजधानी दिल्ली में घर होना सबका सपना होता है. अगर आप भी दिल्ली में घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बेहद खास मौका है. दरअसल, दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने हाल ही में DDA Housing Scheme 2021 को लॉन्च किया है. इस योजना के तहत डीडीए ने कुल 1354 फ्लैट निकाले हैं. जिसकी कीमत 8 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपए तक रखी गई है.

आवेदन की अंतिम तारीख 16 फरवरी है. यानि कि अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ 10 दिन ही रह गए हैं. आइए, जानते हैं स्कीम के बारे में, साथ ही आवेदन करने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा.

लोकेशन क्या है ?

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने हाल ही में DDA Housing Scheme 2021 को लॉन्च किया है. इस योजना के तहत डीडीए ने कुल 1354 फ्लैट्स निकाले हैं. इसकी कीमत 8 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपए तक रखी गई है. आवेदन की अंतिम तारीख 16 फरवरी है.

DDA ने इस साल नई हाउसिंग स्कीम में हर वर्ग का ध्यान रखा है. यही वजह है कि लोअर इनकम ग्रुप (LIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG), हायर इनकम ग्रुप (HIG) कैटेगरी के फ्लैट के साथ (EWS) कैटेगरी वाले फ्लैट भी स्कीम में शामिल किए गए हैं. ये सभी फ्लैट्स दिल्ली के द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, रोहिणी और वसंत कुंज जैसे प्राइम लोकेशन पर है.

जानिए, कैटेगरी वाइज कीमत के बारे में..

DDA ने योजना के बारे में सभी जानकारी अपनी बेवसाइट पर जारी की है. जानकारी के मुताबिक, HIG कैटेगरी में जसोला में कुल 254 फ्लैट्स हैं. MIG कैटेगरी में कुल 757, EWS में 291 और LIG कैटेगरी में कुल 52 फ्लैट्स हैं.

> हायर इनकम ग्रुप यानी कि HIG कैटेगरी में जसोला पॉकेट 98 में कुल 215 फ्लैट्स हैं. इनकी कीमत 1 करोड़ 97 लाख से 2 करोड़ 14 लाख है. वहीं, वसंत कुंज में 13 फ्लैट्स हैं, जिनकी कीमत 1.43 करोड़ से लेकर 1.72 करोड़ रुपए तक में है.

>>मिडिल इनकम ग्रुप की कैटेगरी में 40.64 लाख से 1.27 करोड़ तक के आसपास का फ्लैट है. इसमें वसंत कुंज ब्लाक-बी में कुल 4 (2BHK/MIG) फ्लैट्स हैं. इनका साइज 78.01 वर्ग मीटर से 93.61 वर्ग मीटर हैं. इनकी कीमत 66 लाख से 85 लाख रुपये के करीब है.

>> द्वारका सेक्टर 19बी, पाकेट-3 में 352(2BHK/MIG) फ्लैट हैं. इनका साइज 119.66 से 129.98 वर्ग मीटर है. इनकी कीमत 1 करोड़ 14 लाख रुपये से 1 करोड़ 24 लाख रुपये तक है.

>> लोअर इनकम ग्रुप यानी LIG कैटेगरी वाले फ्लैट्स की बात की जाय तो यह 17.54 लाख से 35.5 लाख तक में सेल के लिए उपलब्ध हैं. इसमें द्वाराका में 25 फ्लैट, रोहिणी में 23 नरेला सेक्टर-ए में 3 और कोंडली घरोली में एक फ्लैट्स है.

>> EWS कैटेगरी में 7.55 लाख से 29.50 लाख तक के फ्लैट्स हैं. इसमें मंगोलपुरी, द्वाराका में 276 और नरेला में कुल 15 फ्लैट्स हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

>> आवेदक के लिए पहली शर्त है कि आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए.

>> आवासीय योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास दिल्ली में 67 वर्ग मीटर से ज्यादा का प्लॉट या फ्लैट नहीं होना चाहिए.

>> EWS कैटेगरी के फ्लैटों के लिए आवेदनकर्ता की आय 3 लाख तक और परिवार की आय 10 लाख रुपये से ज्यादा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

आवेदन करने के लिए क्या करें?

>> आवेदन की पूरी प्रक्रिया आॅनलाइन है.

>> आवेदन के लिए डीडीए की बेवसाइट www.dda.org.in पर जाएं.

>> डीडीए वेबसाइट पर आवास योजना-2021 के विकल्प पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

>> इसमें आवेदनकर्ता को अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता समेत अन्य जरूरी जानकारी देनी होगी.

>> इसके बाद आवेदक का अकाउंट खुल जाएगा, जिसके बाद वह इस नई आवासीय योजना में आवेदन कर सकेगा.

>> इसके बाद आनलाइन लॉटरी से आवासीय योजना के फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा.

>> DDA के मुताबिक, फ्लैट के लिए अप्लाई, भुगतान और पजेशन लेटर जारी करने तक के सभी प्रोसेस डीडीए की बेवसाइट

>> www.dda.org.in पर जाकर ऑनलाइन किए जा सकते हैं.

योजना की खासियत-

इस योजना की सबसे खास बात यह भी है कि इस बार सफल आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित मानक के अनुसार लोन पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा.