Home दिल्ली दौसा रिश्वत केस: RAS पिंकी मीणा की जमानत अर्जी खारिज, निगम ने...

दौसा रिश्वत केस: RAS पिंकी मीणा की जमानत अर्जी खारिज, निगम ने बिजली का कनेक्शन काटा

5
0

Dausa Bribery Case: भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार की गई बांदीकुई की तत्कालीन एसडीएम पिंकी मीणा (RAS Pinky Meena) की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद विद्युत निगम ने उनके सरकारी आवास का बिजली का कनेक्शन भी काट दिया है.

रष्टाचार (Corruption) के मामले में पकड़ी गई राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अधिकारी बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा की मुसिबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ जहां कोर्ट से उनकी जमानत अर्जी खारिज (Bail application rejected) हो चुकी है वहीं अब विद्युत निगम ने उनके सरकारी आवास का बिजली कनेक्शन भी काट दिया है. बताया जा रहा है कि आगामी फरवरी माह में पिंकी मीणा की शादी भी तय हो रखी है. इसके लिये वे खुद और परिवार के लोग तैयारियों में जुटे हुये थे. इस बीच एसीबी ने भ्रष्टाचार के मामले में उनको गिरफ्तार कर लिया था.

आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा ने शादी का हवाला देकर न्यायालय में जमानत अर्जी लगाई थी. लेकिन सरकारी वकील ने दलील देते हुए कहा कि यदि पिंकी मीणा को जमानत मिलती है तो जांच प्रभावित हो सकती है. इसी आधार पर न्यायालय ने गुरुवार को आरएएस पिंकी मीणा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. पिंकी मीणा ने शादी का हवाला देकर जमानत अर्जी दाखिल की थी. उसमें कहा गया था कि उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है. एसीबी को ना तो उनके पास रिश्वत की राशि मिली और ना ही उन्होंने रिश्वत मांगी थी.

फरवरी में है पिंकी मीणा की शादी, होटल भी है बुक
बताया जा रहा है कि पिंकी मीणा की फरवरी में न्यायिक अधिकारी से शादी होनी है. लेकिन अब जमानत अर्जी खारिज होने से शादी पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं. एसीबी की कार्रवाई से पहले पिंकी मीणा खुद और उनके परिजन शादी की तैयारियों में जुटे हुये थे. इसके लिए दौसा के समीप जटवाड़ा में एक आलीशान होटल भी बुक करवाया गया है.


125154 रुपए का बिजली बिल बकाया चल था

दूसरी तरफ गुरुवार को विद्युत निगम की टीम जेईएन जगदीश मीना के नेतृत्व में पिंकी मीणा के सरकारी आवास पर पहुंची और वहां का विद्युत कनेक्शन काट दिया. एसडीएम के द्वारा बिजली का बिल नहीं जमा कराया गया था. उनका 125154 रुपए का बिजली बिल बकाया चल था. लेकिन जब वे बांदीकुई उपखंड अधिकारी की सीट पर मौजूद थी तो विद्युत निगम के अधिकारी नोटिस देकर इतिश्री पूरी कर लेते थे. लेकिन एसीबी की कार्रवाई के बाद निगम भी सक्रिय हो गया और उनके सरकारी आवास का कनेक्शन काट दिया.