Home दिल्ली दिल्‍ली में सर्दी का सितम, 24 घंटे में तापमान के 3.6 से...

दिल्‍ली में सर्दी का सितम, 24 घंटे में तापमान के 3.6 से 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार

5
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि सफदरजंग में आज सुबह 8:30 बजे 3.6 ℃ तापमान दर्ज किया गया.

अन्य राज्यों के साथ-साथ देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है. इससे लोगों का हाल बेहला हो गया है. सर्दी का आलम यह है कि सुबह-शाम घर से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं, शरीर को गर्म रखने के लिए आग (Fire) का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना है.

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि सफदरजंग में आज सुबह 8:30 बजे 3.6 ℃ तापमान दर्ज किया गया. साथ ही IMD ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान 2 ℃ तक और नीचे गिरने की संभावना है. इससे ठिठुरन और गलन और बढ़ जाएगी.

इसको लेकर लोगों को अलर्ट भी किया जा रहा है

बता दें कि कल खबर सामने आई थी कि देश की राजधानी में इस बार ठंड ज्यादा पड़ने की संभावना है. दिल्ली-NCR में नया साल ज्यादा ठंडा रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी के बीच में तेज से लेकर भीषण शीतलहर  चलने की संभावना है. इसमें भी 31 दिसंबर को ज्यादा शीतलहर चलने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है. इसको लेकर लोगों को अलर्ट भी किया जा रहा है. नए साल में ठंड से विशेष सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है.

29 दिसंबर से ही शीतलहर की स्थिति शुरू हो जाएगी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली में 29 दिसंबर से ही शीतलहर की स्थिति शुरू हो जाएगी और 31 दिसंबर तक जारी रहेगी. 31 दिसंबर की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. 1 जनवरी से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान बढ़ेगा. विभाग के मुताबिक शीतलहर 3 जनवरी तक चल सकती है.